Monday, July 16, 2012

बेशर्म

मेरी किस्मत को मुझसे रूठे ज़माना गुज़र गया,
फिर भी बेशर्म हर वक़्त मुस्कुराता हूँ मैं ..
जिस सफ़र पर मुझको ठोकरें मिलीं सदा,
आज भी उसी राह आता जाता हूँ मैं । 

Friday, January 6, 2012

बड़ा बदनाम हूँ आशी यहाँ मैं तुम्हारी दुनिया में,
कोई भी जाम मेरी नज़रों से यहाँ बच नहीं पाता..

कुछ नए नए तरीकों से खुश हो जाता हूँ अब भी,
अब कोई गम मुझको यूँ ही रुला नहीं पाता..

यही तो खूब है कि मैं खुद में डूबा रहता हूँ,
डबडबाई नज़रों से यूँ भी कुछ नज़र नहीं आता..

देश के वास्ते जीता हूँ, देश पर दिल धड़कता है,
कहीं और दिल लगाया होता तो यूँ जी नहीं पाता..
                                                                ...   #PST

Sunday, December 18, 2011

अब संसार हमारा है..



प्रारब्ध से जागृत समाज है,
उन्नत देश हमारा है,
पराधीनता बहुत हुई,
अब संसार हमारा है..

लाखों- करोड़ों बलिदानों का,
गौरव इतिहास हमारा है,
अमर शहीदों  का प्रताप है,
अब संसार हमारा है,

संकट अब भी बहुत खड़े हैं,
दुश्मन सिंहासन पे पड़े हैं,
सुधर जाओ या सुधार देंगे,
यह हुंकार हमारा है..
अब संसार हमारा है..
                                                : PST

Monday, October 24, 2011

दीपावली

नए सुरों पे नए बोल
नयी सुबह, नयी वजह..
सब कुछ नया सा लगता है,


नए रास्ते पे नया सफ़र,
नए साथ का उतावलापन,
अब सब अपना सा लगता है..


एक भाव वीरता,
एक लक्ष्य विजय,
जागृत भारतीयों की टोली
यह दृश्य सपना सा लगता है..

राम राज्य दिखने लगा है,
अयोध्या सजने लगा है,
अखंड भारत का सत्य

अभी जन्मा सा लगता है..

. .. Priyank

Monday, October 10, 2011

सनम की याद में जब भी कुछ गुनगुनाऊंगा,
जगजीत सिंह आप बहुत याद आओगे..
आंसू भरी निगाह से जब भी मुस्कुराऊंगा,
नगमो को याद करके आप भी तो मुस्कुराओगे..
जगजीत सिंह आप बहुत याद आओगे..
कुछ दिन की बेरुखी चलती है अपनों से,
पर ये क्या बात हुई की वापस नहीं आओगे?
जगजीत सिंह आप बहुत याद आओगे..

                                                                                                    ... PST

Wednesday, March 30, 2011

Sachin ...

त्वमेव बेट्समेन च बोलर त्वमेव,
त्वमेव फील्डर च कैचर त्वमेव,
त्वमेव आशा च विनर त्वमेव,
वर्ल्ड कप ला दो मम देव देव..

:प्रियंक

Saturday, March 19, 2011

होली


सुबह पर लालिमा का
शाम पर गोधुलि का 
जीवन में खुशी का
बचपन में मस्ती का
जवानी में प्यार और
प्यार में विश्वास का
रंग भर दो
इस होली में आज यह
चमत्कार कर दो
इतना तो यार कलाकार कर दो..

होली की शुभकामनाएँ :) - प्रियंक